रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले शनिवार को 41 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। दोनों ही आदेशों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।आईजी स्तर पर बड़े बदलावसरगुजा और राजनांदगांव रेंज में आईजी के स्तर पर फेरबदल किया गया है।दीपक कुमार झा को सरगुजा रेंज का नया आईजी बनाया गया है।अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज की कमान सौंपी गई है।9 जिलों के एसपी बदले गएराज्य सरकार ने 9 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी स्थानांतरण किया है:विजय अग्रवाल – एसपी, दुर्गभावना गुप्ता – एसपी, बलौदाबाजार-भाटापारासूरज सिंह – एसपी, धमतरीलक्ष्य शर्मा – एसपी, खैरागढ़ छुईखदान-गंडईआंजनेय वार्ष्णेय – एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़योगेश कुमार पटेल – एसपी, बालोदएस.आर. भगत – एसपी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीविजय पांडे – एसपी, जांजगीर-चांपाराजेश कुमार अग्रवाल – एसपी, सरगुजा41 IAS अधिकारियों का भी हुआ था तबादलाशनिवार को राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिनमें कई कलेक्टरों को बदला गया है। फेरबदल में शामिल कुछ प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:कुणाल दुदावत – कलेक्टर, दंतेवाड़ामयंक चतुर्वेदी – कलेक्टर, रायगढ़संजय कन्नौजे – कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़नूपुर राशि पन्ना – कलेक्टर, कोंडागांवकुंदन कुमार – कलेक्टर, मुंगेलीकुछ अधिकारियों को उनके कामकाज में लापरवाही और लंबित शिकायतों के चलते पद से हटाया गया है। इन तबादलों को आगामी लोकसभा चुनावों और प्रशासनिक कुशलता को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम माना जा रहा है।Spread the lovePost navigationउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी भूचाल: विधायक ईश्वर साहू पर न्यायपालिका के अपमान का आरोप, बोले– फर्जी अकाउंट से साजिश