राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पल्ली जंगल क्षेत्र में दबिश देकर गढ़चिरौली पुलिस ने 40 लाख रुपए के इनामी चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा इनाम घोषित था और ये लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान

गिरफ्तार नक्सलियों में सलायु भूमैया, जो दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन का डीवीसीएस है, प्रमुख रूप से संगठनात्मक भूमिका में था। जैनी भीमा, भामरागढ़ दलम का सचिव और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही तलांडी उर्फ गंगू और मनीला पिंडो भामरागढ़ दलम की सक्रिय सदस्य हैं। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग नक्सली वारदातों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ जारी

गढ़चिरौली पुलिस फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किन-किन घटनाओं में शामिल रहे हैं। साथ ही इनके नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य नक्सली गतिविधियों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।