जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा का एक और दर्दनाक चेहरा सामने आया है। थाना तोयनार क्षेत्र अंतर्गत तोयनार-मोरमेड़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 19वीं बटालियन सीएएफ सी कंपनी के वीर आरक्षक मनोज पुजारी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए।शहादत की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।नई पुलिस लाइन बीजापुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोसा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी जितेंद्र यादव सहित कई जिलों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवान के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।शहीद मनोज पुजारी का पार्थिव शरीर गृहग्राम बड़े तुमनार के लिए रवाना किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, डीआईजी केरिपु ऑप्स देवेंद्र सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, चंद्रकांत गवर्ना, युलैण्डन यार्क, डीएसपी घनश्याम कामड़े, डीएसपी डीआरजी विनीत साहू सहित अनेक अधिकारी, जवान के परिजन व ग्रामीण जन श्रद्धांजलि देने उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationमनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23-24 अप्रैल को मुंबई में करेंगे ‘नया छत्तीसगढ़’ का औद्योगिक प्रस्तुतीकरण