बलौदाबाजार | पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। तत्पश्चात थाने में संधारित एमएलसी रजिस्टर, फैना रजिस्टर, गुण्डा/निगरानी चेक रजिस्टर, सस्पेक्ट रजिस्टर,

अल्फाबेटिक रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, मुसाफिरी रजिस्टर आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन कर पंजी का संघारण एवं इंद्राज करने के संबंध में जानकारी दी गई। बीट प्रभारियों को नियमित क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने हिदायत दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना का निरीक्षण कर जप्ती माल का थाना में सही रखरखाव सहित संज्ञेय अपराध एवं असंज्ञेय मामलों के निकाल तथा थाना में जप्त माल एवं जप्त रकम का त्वरित निकाल करने के संबंध मे हिदायत दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी से थाने के रजिस्टर, थाने के अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर के संबंध मे जानकारी ली गई।

भावना गुप्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। वहीं अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता ने कहा कि बदमाशों के गुंडा रजिस्टर खोलने के अलावा जिला बदर की कार्रवाई के लिए भी जिलाधीश को प्रतिवेदन भेजे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण समस्त पुलिस स्टाफ को पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed