रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता कौशल्या चंदेल की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धोखाधड़ी शंकर लाल साहू (55 वर्ष) और रामाधार बंजारे द्वारा की गई। दोनों आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए धमतरी निवासी कौशल्या चंदेल (40 वर्ष) से वर्ष 2017 में मुलाकात की। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे उसे हरिजन सेवक संघ, अमीनपारा में छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलवा सकते हैं।कौशल्या से विश्वास जीतने के बाद दोनों ने 20 अक्टूबर 2017 से 20 फरवरी 2018 के बीच किश्तों में कुल 10 लाख रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए गए। इतने वर्षों से दोनों आरोपी उसे विभिन्न बहानों से टालते रहे और झांसा देते रहे।ठगी से परेशान होकर कौशल्या ने आखिरकार शुक्रवार दोपहर धमतरी से रायपुर आकर पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले से यह भी साफ है कि नौकरी दिलाने के नाम पर चल रही धोखाधड़ी की घटनाएं अब भी लगातार जारी हैं, जिनसे बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।Spread the lovePost navigationमुआवजा घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत 20 से ज्यादा ठिकानों पर EOW की रेड देहरादून में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाईन सट्टा खेलते सात सटोरिए गिरफ्तार, 25 लाख का सामान जब्त