रायपुर। आईपीएल क्रिकेट सीज़न के बीच छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए देहरादून में रेड मारकर सात सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। रायपुर के एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट तथा थाना देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है।इस कार्रवाई की शुरुआत रायपुर के पंडरी ओवरब्रिज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी की गिरफ्तारी से हुई थी। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने कोलकाता और असम में रेड डालकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 30 लाख रुपये का सट्टा-संचालन का सामान बरामद किया गया था।इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित एक होटल में दबिश दी और महादेव ऐप के CRICK BUZZ 89 पैनल से सट्टा संचालित कर रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।देहरादून से जब्त सामग्री:45 मोबाइल फोन06 लैपटॉप02 राउटर04 बैंक ATM कार्ड02 पावर एक्सटेंशन बोर्ड कुल अनुमानित कीमत: ₹25 लाखगिरफ्तार आरोपी:दिव्य चंद्रवंशी – आमापारा, रायपुरनितेश साहू – खुर्सीपार, भिलाईसमीर सिंह ठाकुर – आमापारा, रायपुरतोषण देवांगन – पुरानी बस्ती, रायपुरराहुल साहू – आमापारा, रायपुरदेवेश कुमार – शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेशआनंद कुमार दास – शास्त्री नगर, भिलाईमुख्य सरगना की पहचान:शोभी उर्फ सैफ अली (आजाद चौक, रायपुर)फैज़ अलीअभिषेक उर्फ बाबू (तीनों की तलाश जारी है)रायपुर पुलिस के अनुसार, आईपीएल 2025 सीजन में अब तक 20 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 1 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है। साथ ही सट्टे के लेन-देन से जुड़े 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी जारी है।ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी।Spread the lovePost navigationछात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, 8 साल से झांसा दे रहे थे दो आरोपी रायपुर: 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, वीजा और नागरिकता होंगे चेक