छत्तीसगढ़

ग्राम चांदन में अवैध महुआ शराब अड्डे पर छापा, 400 लीटर शराब व भारी उपकरण बरामद, आरोपिया गिरफ्तार

राजादेवरी | पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.04.2025 को थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर ग्राम चांदन में घेराबंदी कर छापा मारा गया।

इस दौरान अपने मकान में अवैध महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाली 01 आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपिया से 80,000 कीमत मूल्य का 400 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपिया से अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल 50,000 कीमत मूल्य का 05 नग गैस चूल्हा, 07 नग गैस सिलेंडर, 09 नग बड़े बांगा बर्तन भी जप्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपिया: – निर्मला साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चांदन थाना राजादेवरी

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button