रायपुर |  छत्तीसगढ़ में बीते दिनों 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने करवट ली है और कई जिलों में बारिश तथा ओलावृष्टि दर्ज की गई है। रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग ने आज भी बारिश, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। साथ ही आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हाल के दिनों की तुलना में काफी कम है। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि आज 29 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है। मौसमीय प्रणालियों के सक्रिय रहने के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।

लोगों से मौसम विभाग ने अपील की है कि वे मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से खुले में जाने से बचें।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed