रायपुर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में उबाल है। इसी बीच रायपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

गौ सेवक आदेश सोनी ने जानकारी दी कि अरुण पन्नालाल नामक व्यक्ति ने पहलगाम हमले को लेकर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “26 लोगों की मौत में से 15 मुसलमान थे”, जिससे आम जनता और हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है।

बजरंग दल और गौ सेवकों ने इस टिप्पणी को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला और आतंकी हमले जैसी गंभीर घटना को धर्म के चश्मे से देखने का प्रयास करार दिया है। इसके विरोध में आजाद चौक थाना क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और थाने का घेराव कर अरुण पन्नालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शन के बाद देर रात खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित अरुण पन्नालाल के निवास के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विधानसभा क्षेत्र के सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अरुण पन्नालाल के खिलाफ शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रशासन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed