दुर्ग | भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम चौक के पास एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। देर रात नशेड़ियों ने सड़क किनारे पेवर ब्लॉकों पर बड़ी संख्या में बीयर की खाली बोतलों को सजाकर सड़क को “बियर मार्ग” का रूप दे दिया। इस घटना का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि जहां यह हरकत की गई, वह खुर्सीपार थाना से महज डेढ़ किलोमीटर और छावनी सीएसपी कार्यालय से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोतलों को हटवा दिया है, लेकिन आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह करतूत बदमाश किस्म के लड़कों द्वारा अंजाम दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया गया है कि इस हरकत का उद्देश्य इलाके में भय का माहौल बनाना या फिर सामाजिक अशांति फैलाना हो सकता है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।