रायपुर | गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कई ट्रेनें 2 से 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और यात्रा योजनाओं में बाधा आ रही है।आज कुल 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रही हैं। समरसता एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से रायपुर स्टेशन पहुंच रही हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखी जा रही है।5 मई को रायपुर से रवाना होने वाली जिन प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें शामिल हैं:रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेसगोंदिया–रायगढ़–गोंदिया एक्सप्रेसबिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेसबिलासपुर–एर्नाकुलम एक्सप्रेसचेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेसजसीडीह–वास्को डि गामा एक्सप्रेससूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेसरेलवे विभाग के अनुसार, ट्रेनों की रद्दीकरण और विलंब का मुख्य कारण गर्मी में ट्रैक मेंटेनेंस और ऑपरेशनल चुनौतियाँ हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।रेलवे स्टेशन पर सूचना प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को समय-समय पर अपडेट देने का प्रयास किया जा रहा है, फिर भी कई यात्रियों ने समय पर सूचना न मिलने की शिकायतें की हैं।Spread the lovePost navigationहाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कंपनियों की ली गई हाई लेवल बैठक तिल्दा में सट्टे का खुला खेल: प्रोटेक्शन मनी दो और धंधा बेहिचक चलाओ