मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक कामकाज की बारीकी से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराज़गी जताई और सख्त रुख अपनाया।लापरवाही पर कलेक्टर की फटकारकलेक्टर ने कहा कि बार-बार रिमाइंडर के बावजूद प्रकरणों का निराकरण नहीं होना जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही, उदासीनता और शासन के निर्देशों की अवहेलना है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को सात दिन के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।विशेष फोकस: एक वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों परकलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एक वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता देकर शीघ्र निराकृत किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और प्रशासन की सकारात्मक छवि बनी रहे।इन अधिकारियों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस:गिरधारी लाल यादव (अपर कलेक्टर, प्रभारी भू-अभिलेख)अजीत पुजारी (एसडीएम, लोरमी)पार्वती पटेल (एसडीएम, मुंगेली)अजय शतरंज (एसडीएम, पथरिया)शेखर पटेल (तहसीलदार, लोरमी)छाया अग्रवाल (तहसीलदार, पथरिया)कमल किशोर पाटनवार (तहसीलदार, जरहागांव)कुणाल पांडेय (तहसीलदार, मुंगेली)अतुल वैष्णव (तहसीलदार, सरगांव)महेत्तर प्रसाद कौशिक (प्रभारी तहसीलदार, लालपुर थाना)चंद्रकांत राही (अतिरिक्त तहसीलदार, मुंगेली)शांतनु तारम, चंद्रप्रकाश सोनी (नायब तहसीलदार, लोरमी)हरिशचंद्र यादव (नायब तहसीलदार, मुंगेली)प्रकृति ध्रुव (नायब तहसीलदार, जरहागांव)चंद्रकांत चंद्रवंशी (नायब तहसीलदार, पथरिया)ऋचा गुप्ता (भू-अभिलेख अधीक्षक)विकास गढ़ेवाल, मुकेश कुमार वर्मा, भूमिका तिवारी, इंद्र कुमार सिंह (भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी)संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई तयकलेक्टर ने निर्देश दिया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उच्चाधिकारी भी रहे उपस्थितबैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationरजिस्ट्री कानून के नए बदलावों पर कार्यशाला 15 मई को, आम जनता को मिलेंगी 10 नई सुविधाओं की जानकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आदिवासी उत्थान संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व पिता पर केस दर्ज