रायपुर। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (18241/18242) और अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस (18756/18755) में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनॉमी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है। इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी।

दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस में यह कोच दुर्ग से 20 मई और अम्बिकापुर से 21 मई 2025 से लगाया जाएगा। वहीं, अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस में यह सुविधा 21 मई 2025 से दोनों दिशाओं में लागू होगी। इससे खासकर गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी राहत

प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद रात को हुई बारिश ने लोगों को हल्की राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने (60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और बारिश होने की संभावना है।

आगामी 5 दिन प्रदेशभर में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियों का असर है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।