रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बौछारों ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने आज भी सरगुजा संभाग के तीन जिलों – सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 3 घंटों के भीतर तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।राजधानी में बादल और बारिश की संभावनाराजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिनभर गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रह सकता है।तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभवमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41.4°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 24.2°C रिकॉर्ड किया गया।प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान (बीते दिन)रायपुर: अधिकतम 41.4°C | न्यूनतम 29°Cदुर्ग: न्यूनतम 24.2°Cअन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तापमान में गिरावटसक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम:केरल में अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के आगमन की संभावना।दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं।द्रोणिका (ट्रफ लाइन) औसतन समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर 82° पूर्व देशांतर और 25° उत्तर अक्षांश पर स्थित है।एक पूर्व-पश्चिम गर्त रेखा पंजाब से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।Spread the lovePost navigationतेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर फर्जी दस्तावेजों से पाई थी नौकरी, व्याख्याता लक्ष्मी नारायण राजवाड़े सेवा से बर्खास्त