बालोद। मोहला विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षिका की दो महीने पहले हुई कथित सड़क दुर्घटना अब हत्या में बदल गई है। 22 मार्च को शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की दुर्ग स्थित घर लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना स्थल पर ही शिक्षिका ने दम तोड़ दिया था, जबकि साथ में मौजूद प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी।पहले यह एक सामान्य सड़क हादसा माना गया, लेकिन मृतका के परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसके पीछे खुद महिला का पति शिशपाल वासनिक निकला।सूत्रों के अनुसार, बरखा और उसके पति शिशपाल के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था। कई बार समझौते की कोशिशें की गईं लेकिन वे सफल नहीं हुईं। इसी के चलते बरखा अपने मायके दुर्ग में रहने लगी थी। पत्नी का अलग रहना शिशपाल को नागवार गुजरा और उसने उसकी हत्या की योजना रच डाली।पुलिस जांच में यह सामने आया कि शिशपाल ने बरखा के आने-जाने की समय-सारिणी पर निगाह रखी और 22 मार्च को दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के पास सुनसान इलाके में पहले उसे अपनी ही गाड़ी से कुचला। जब देखा कि वह अभी जिंदा है, तो उसने पास पड़ी रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।शॉकिंग खुलासे के बाद पुलिस ने शिशपाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार खुलासा मीडिया के समक्ष करने जा रही है।Spread the lovePost navigationअखिल भारतीय पत्र का सुरक्षा समिति के दबाव में आकर पुलिस ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 10 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार