धमतरी, । जिले के नगरी-सिहावा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी घूमने गए 16 वर्षीय हिमांशु यादव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद नगरी नगर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।हिमांशु यादव, निवासी रामनगर वार्ड क्रमांक 3, नगर पंचायत नगरी, 25 मई को अपने परिजनों, स्वच्छता दीदियों और अन्य लोगों के साथ पुरी दर्शन के लिए रवाना हुआ था। 26 मई को वे सभी पुरी समुद्र तट पहुंचे, जहां नहाते वक्त हिमांशु समुद्र की तेज लहरों में बह गया। साथ में मौजूद लोगों ने उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।रेस्क्यू ऑपरेशनघटना की जानकारी स्थानीय पेंटा गोटा पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार खोजबीन के बाद, 27 मई को हिमांशु का शव पुरी समुद्र तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया। शव को पुरी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन आज शव को लेकर नगरी लौटेंगे।क्षेत्र में शोक और प्रशासनिक सक्रियताइस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। धमतरी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार प्रशासन और पुलिस से संपर्क में हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय विधायक से सहयोग के लिए चर्चा भी की है।Spread the lovePost navigationस्कूलों के आसपास तम्बाखू उत्पाद बिक्री पर 31 चालानी कार्रवाईयां,3250 रूपये जुर्माना भी वसूला गया मंदिर के बाहर बेकाबू कार का तांडव, श्रद्धालु बाल-बाल बचे – वीडियो वायरल