बलौदाबाजार |‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ अंतर्गत शनिवार 31 मई को सुबह 11 बजे जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में एक दिवसीय विशेष कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर, वैज्ञानिक एवं प्रेरक वक्ता डॉ. पराग गढ़िया द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।उल्लेखनीय है कि डॉ. पराग गढ़िया, डीप एबिलिटी कंसल्टिंग के संस्थापक हैं तथा जेपी मॉर्गन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ट्रेनर हैं और पिछले 29 वर्षों से मानव क्षमता विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं।अमेरिका की सदर्न न्यू हैंपशायर यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, आईटी एयरफोर्स, रेलवे, तेल एवं गैस आदि में हज़ारों लोगों को प्रशिक्षित किया है। यह कार्यक्रम युवाओं एवं विद्यार्थियों को आत्म-विश्लेषण, कैरियर के विभिन्न विकल्पों एवं उनके चयन और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।जिले के समस्त युवा एवं शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का लाभ उठा सकते है।Spread the lovePost navigationजिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण क़क्ष स्थापित, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हाकन कर पूर्व से तैयारी करने के निर्देश आकाशीय बिजली का कहर: युवक की मौत, 8 घायल