बलौदाबाजार | जिले के ग्राम पहंदा में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सभी लोग बारिश से बचने के लिए पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास शरण लिए हुए थे।मृत युवक की पहचान प्रतीक कोसले (निवासी ग्राम पहंदा) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार अवस्थी को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।डॉ. अवस्थी ने बताया कि सभी 8 घायल मरीजों की स्थिति सामान्य है और इलाज जारी है। हादसे को लेकर गांव में शोक और दहशत का माहौल है।Spread the lovePost navigationहम होंगे कामयाब अभियान के तहत एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता