बलौदाबाजार | जिले के ग्राम पहंदा में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सभी लोग बारिश से बचने के लिए पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास शरण लिए हुए थे।

मृत युवक की पहचान प्रतीक कोसले (निवासी ग्राम पहंदा) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार अवस्थी को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

डॉ. अवस्थी ने बताया कि सभी 8 घायल मरीजों की स्थिति सामान्य है और इलाज जारी है। हादसे को लेकर गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed