रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय के महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारियों, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता तथा नक्सल विरोधी अभियानों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई नीतियां बनाने की दिशा में भी कदम उठाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर किसानों और कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा।सरकार ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए व्यापक उपाय करेगी। इस बैठक में किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जून महीने में तबादला नीति लागू की जाएगी और विभिन्न प्रकार के बैन भी हटाए जाएंगे।कैबिनेट बैठक के फैसलों का प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। सभी की निगाहें इस बैठक के परिणामों पर टिकी हुई हैं।Spread the lovePost navigationराजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी: कार को टक्कर मारकर युवक को दौड़ाकर किया हमला, चार नाबालिग आरोपी फरार CG ब्रेकिंग: अब निकाह में नहीं चलेगी मनमानी, मौलवियों की फीस पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला