रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पीकर हाउस के पास एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना में एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ाकर चाकू से घायल कर दिया गया। आरोपियों में चार नाबालिग लड़के शामिल हैं, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी कार से स्पीकर हाउस के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने जानबूझकर उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक जब नीचे उतरा, तो चारों लड़के उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।सड़क पर दौड़ाकर किया हमला नाबालिग आरोपियों ने युवक को सड़क पर दौड़ाया और पीठ व कंधे पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चारों आरोपी नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस हमले के तुरंत बाद चारों नाबालिग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।लगातार बढ़ती घटनाएं, कानून-व्यवस्था पर सवाल रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। विशेष रूप से नाबालिगों की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।Spread the lovePost navigationभारतीय रिजर्व बैंक का नवीन कार्यालय नवा रायपुर,सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू