रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में आगामी तीन दिनों बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन प्रभावित किया है।दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा।वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि लद्दाख और कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे छत्तीसगढ़ में हवाओं के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है।राजधानी रायपुर का मौसम आज रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रह सकता है।सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेष रूप से वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं। आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तन से राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक गर्मी से सतर्क रहना जरूरी है।Spread the lovePost navigationअब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू