रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर से पदोन्नत 21 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाए जाने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है। इन सभी नवपदोन्नत डीएसपी अधिकारियों को राज्य के संवेदनशील और अति नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, सभी 21 अधिकारियों को दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जैसे नक्सली गतिविधियों से प्रभावित जिलों में भेजा गया है। यह फैसला राज्य में नक्सल मोर्चे को और अधिक सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।Spread the lovePost navigationमोदी सरकार के 11 साल पूरे: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सीएम साय को दी ओपन डिबेट की चुनौती, बोले – बताएं अच्छे दिन कहां हैं?” राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना