उत्तर बस्तर कांकेर |  11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शनिवार 21 जून को किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस बार ‘योग संगम’ तथा ‘हरित योग’ की थीम पर आधारित योगाभ्यास कराया जाएगा।

जिला स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सुबह 6.45 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग सहित वरिष्ठ नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी व एनएसएस, स्काउट गाइड, विद्यार्थी तथा नागरिकगण उपस्थित रहकर एक साथ सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।