राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र के छुरा नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भारोत्तोलन में कई मेडल जीतने वाली 18 वर्षीय होनहार छात्रा संध्या साहू ने आत्महत्या कर ली। संध्या को उसकी उपलब्धियों के चलते ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहा जाता था।किचन में फंदे से लटका मिला शवघटना सोमवार की है, जब संध्या का शव उसके घर के किचन में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। उस समय उसकी मां स्नान कर रही थीं। लौटने पर बेटी को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। संध्या को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शुरू की जांचसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संध्या किस कारण से तनाव में थी और उसने यह कदम क्यों उठाया।खेलों में अद्भुत प्रतिभा, छत्तीसगढ़ की शान थी संध्यासंध्या साहू ने अब तक चार स्वर्ण पदक सहित छह पदक जीते थे और वह भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे शहरों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी थी। उसकी मेहनत और सफलता ने उसे जिले की पहचान बना दिया था।परिवार और क्षेत्र में शोक की लहरसंध्या के पिता स्कूल बस चालक हैं। बेटी की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव और क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि इतनी होनहार और मजबूत इच्छाशक्ति वाली बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।Spread the lovePost navigationCG में ज़मीन के लिए रचा फिल्मी ड्रामा! मरे हुए पिता की जगह बुज़ुर्ग को खड़ा कर रजिस्ट्री करा डाली तेज रफ्तार का कहर: रायपुर में महिला की सड़क पर मौत, ट्रक चालक फरार