महासमुंद | कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में खनिज विभाग द्वारा मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेलर वाहन बसना – सरायपाली से जप्त किया गया। इसी तरह अन्य प्रकरण में राजस्व विभाग की जांच टीम ने चिंगरौद रोड से रेत का अवैध परिवहन करते हाइवा को जप्त किया। इस प्रकार अवैध परिवहन करते करते कुल 03 हाइवा को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को संबंधित थाना सांकरा तथा थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply