धमतरी। जिले में सावन के अंतिम सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रुद्रेश्वर महादेव में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवड़ यात्रियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलीनसत्ती गांव के पास तरसींवा मोड़ की है।हादसे में राहुल साहू (18) और कन्हैया साहू (17) की मौत हो गई, जबकि मोक्ष साहू गंभीर रूप से घायल है।तीनों ग्राम पेपर छड़ी के निवासी थे और रविवार देर रात कांवड़ यात्रा पर निकले थे। दुर्घटना के बाद अन्य कांवड़ियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Spread the lovePost navigationनकली खाद-बीज-दवाई बेचने वालों पर एफआईआर के साथ लाइसेंस भी रद्द होंगे, कलेक्टर ने दिए निर्देश नशीली एवं अमानक दवाओं की अवैध बिक्री पर की गई कार्रवाई