धमतरी

जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ यात्रियों पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

धमतरी। जिले में सावन के अंतिम सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रुद्रेश्वर महादेव में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवड़ यात्रियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलीनसत्ती गांव के पास तरसींवा मोड़ की है।

हादसे में राहुल साहू (18) और कन्हैया साहू (17) की मौत हो गई, जबकि मोक्ष साहू गंभीर रूप से घायल है।

तीनों ग्राम पेपर छड़ी के निवासी थे और रविवार देर रात कांवड़ यात्रा पर निकले थे। दुर्घटना के बाद अन्य कांवड़ियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button