बिलासपुर। रतनपुर लखराम के देवांगन समाज के भवन में बेरोजगारी से परेशान होकर पति और पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने अपनी जान देने से पहले एक सुसाइड नोट पर सतीश नाम के शख्स को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम में देवांगन समाज का भवन है वहां पर ग्राम अकलतरी निवासी परसराम देवांगन और उसकी पत्नी पार्वती पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। दोनों कपड़ा बनने का काम करते थे। लेकिन आज स्थानीय लोगों ने दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed