नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भी बारिश का अनुमान है। वहीं, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भीषण बारिश की संभावना है, जिनके लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, हरियाणा और कच्छ में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

  • उत्तर-पश्चिम भारतमें अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • पश्चिम भारतके कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में अगले सात दिनों तक झमाझम बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है।
  • पूर्वी और मध्य भारतमें ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
  • पूर्वोत्तर भारतके असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 4-5 दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी दी गई है।
  • दक्षिण भारतके केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में भी अगले तीन से चार दिनों तक भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed