खैरागढ़। भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी कार्य के लिए कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था। आरोप है कि पटवारी ने कार्य निपटाने के एवज में 10 हज़ार रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 9 हज़ार रुपए में तय हुआ।

शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। तय योजना के तहत आज भागचंद कुर्रे ने बाज़ार के ऊपर स्थित पटवारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी को 9 हज़ार रुपए सौंपे। पैसे लेने के बाद आरोपी कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में शामिल होने चला गया।

इसी बीच एसीबी की टीम ने दबिश देकर कलेक्टर कार्यालय से ही पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed