भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर की गई 29 वर्षीय महिला मरीज को न तो समय पर एंबुलेंस मिल पाई और न ही पर्याप्त ऑक्सीजन। नतीजतन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बीती रात कांकेर जिले के ग्राम मेड़ो निवासी संतोषी सेन को सांप ने डस लिया। परिजन देर रात 2 बजे उन्हें दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। परिजनों ने कई बार आग्रह किया, मगर उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया। करीब 5 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। मजबूर होकर परिजन निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल ले जाने निकले।इसी दौरान एक और लापरवाही सामने आई—महिला को उपलब्ध कराया गया ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था। अस्पताल से निकलने के कुछ ही देर बाद गैस खत्म हो गई और संतोषी सेन ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन उसे भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका का पोस्टमार्टम भानुप्रतापपुर में किया जा रहा है। इस घटना ने न केवल मृतका के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की जर्जर स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।Spread the lovePost navigationकिसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता लाने के दिए गए निर्देश रिश्वत लेते धरे गए पटवारी संघ के अध्यक्ष और सहयोगी