रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव की सराहना की और इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और जनमानस से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर समिति की ओर से के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, नरेंद्र लोधी, गोविंद वर्मा, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, अशोक चंद्राकर, देवनाथ साहु, राकेश सोनकर, हीरामन कोसले, विक्रम परमार, चंद्रशेखर साहू, गणेश राम साहू एवं दूजे राम धीवर उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationघरेलू कलह ने छीनी दो जानें, बेटे की हत्या के बाद पिता ने भी दे दी जान मुख्यमंत्री श्री साय ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर किया नमन