दुर्ग  | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले एयरफोर्स जवान प्रिंसराज यादव (22) की उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को नदी में नहाते समय प्रिंस की साथी जवान साहिल कुमार (23) के साथ कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों जवान एयरफोर्स में पठानकोट (पंजाब) में तैनात थे।

प्रिंसराज और साहिल अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) के साथ नैनीताल के मुसाताल क्षेत्र में घूमने गए थे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब सभी मुसाताल पहुंचे, तो नदी के किनारे रुककर दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों जवान बह गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थाना प्रभारी मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। मुक्तेश्वर और भीमताल पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने दोनों जवानों के शवों को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रिंसराज यादव मूल रूप से दुर्ग के रहने वाले थे और दो साल पहले ही उनकी भर्ती भारतीय वायुसेना में हुई थी। जवान की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही दुर्ग स्थित उनके घर में मातम छा गया है। परिवार के लोग सदमे में हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।