रायपुर  : साइबर पुलिस ने हाल ही में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)’ के नाम पर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए विशेष चेतावनी जारी की है। ठग खुद को सरकारी अधिकारी या BLO (Booth Level Officer) बताकर लोगों से OTP और बैंकिंग विवरण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉल या मैसेज पर निजी जानकारी साझा न करें।

SIR के नाम पर साइबर ठगी
फर्जी SIR कॉल
ठग SIR के नाम पर फर्जी BLO बनकर कॉल करते हैं एवं पीड़ित को यह कहते हुए झांसे में लेते हैं कि आपके दस्तावेज या मोबाइल नंबर SIR फॉर्म में अपडेट नहीं हुए हैं. प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर वे OTP और निजी जानकारी ले लेते हैं.

  1. जासूसी ऐप का जाल

ठग ‘SIR’ के नाम की फर्जी एपीके फाइल या लिंक भेजते हैं. आरोपित लिंक के जरिए इस एप को इंस्टाल करने के लिए कहते हैं. यह ऐप पूरी तरह स्पाइवेयर होता है, जो मोबाइल का नियंत्रण अपराधियों तक पहुंचा देता है. इसके इंस्टाल होते ही वे ओटीपी पढ़ सकते हैं, स्क्रीन रिकार्डिंग देख सकते हैं और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकते हैं.

  1. सरकारी लोगो का भी इस्तेमाल कर रहे ठग

दुसरे राज्यों में भी SIR के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग रकारी जैसे नाम और लोगो का दुरुपयोग है. फर्जी ऐप, लिंक और कालर आइडी पर सरकारी विभागों जैसे प्रतीक, चिन्ह और नाम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि व्यक्ति को लगे कि यह असली सरकारी वेरिफिकेशन है. अधिकारी मानते हैं कि सरकारी प्रतीकों का यह दुरुपयोग लोगों को भ्रमित कर रहा है और साइबर ठगी की घटनाओं को बढ़ा रहा है.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।