बलौदाबाजार | जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं।सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 28.06.2025 को यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई किया गया है।यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹6600 समन शुल्क वसूला गया है। हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 17,000 समन शुल्क वसूल किया गया है। दिनांक 28.06.2025 को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल वाहन चालकों के विरुद्ध 84 कार्रवाई कर ₹44,700 समन शुल्क वसूल किया गया है|जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।Spread the lovePost navigationखाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांचने प्रशासन की टीम ने होटलों व ढाबो में दी दबिश,सैम्पल भेजी गई लैब नियमित कोर्ट लेकर प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी – कलेक्टर