गरियाबंद | अवैध महुआ शराब पर प्रतिबन्ध लगाने आबकारी आयुक्त प्रबंध संचालक  श्याम धावड़े तथा कलेक्टर  बी.एस. उइके के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी  अनिमेष नेताम से प्राप्त निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी  मुकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही

व सघन गश्त के दौरान थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम मोंहदा (धवलपुर) के आरोपी किर्तन कुमार कमलेश के कब्जे से कुल 20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा क्रमशः 34 (2), 34(1) ख एवं 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए |

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त गरियाबंद आबकारी उपनिरीक्षक  नागेशराज वास्तव, आबकारी उप निरीक्षक कन्हैयालाल कुर्रे एवं आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप साथ ही नगर सैनिक संजय नेताम मनीष कश्यप एवं महिला सैनिक मती कामिनी सोनी तथा वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed