छत्तीसगढ़

सुकमा जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और अहम कामयाबी हाथ लगी है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों तथा नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। कार्रवाई के दौरान मौके से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने तड़के इलाके में सर्च अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर चली रुक-रुक कर गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल की गहन तलाशी ली जा रही है और पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की पहचान और बरामद हथियारों की विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

इस ऑपरेशन की निगरानी सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चल रही कार्रवाइयों से नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ा है और बीते कुछ वर्षों में संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सुरक्षाबलों की यह सफलता क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button