बीजेपी गेम चेंजर नहीं नेम चेंजर भूपेश बघेल

चतुर मूर्ति वर्मा/बलौदाबाजार
नेताओं के इंतजार में, उम्मीदें खो जाती है।सिर्फ वादों की झूठी रोशनी से ,उम्मीद संजोई जाती है।
कुछ ऐसा ही इंतजार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बलौदा बाजार की जनता ने किया। नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश अपने तय कार्यक्रम से चार घंटे देरी से पहुंचे। घंटो इंतजार से थक चुकी जनता का कार्यक्रम स्थल से जा चुकी थी कुछ गिनती के लोग और कांग्रेस के बड़े नेता अपने मुखिया का इंतजार कर रहे थे।
हालाकि भूपेश बघेल की गैर मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा समां बांधने की कोशिश की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा बचे हुए लोगों को बचाए रखने के लिए किस्सा कहानी से लेकर महाभारत और रामायण तक सुनाया लगभग 8 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदा बाजार पहुंचे जिसका कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।
मंच पर आते ही भूपेश बघेल ने देरी के लिए जनता से माफी मांगते हुए अपने आक्रामक अंदाज में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बघेल ने कहा पूरी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। लेकिन वही भाजपा सरकार के 13 से 14 महीने के कार्यकाल को लेकर आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। हमारी सरकार में जो योजनाएं चल रही थी। जिसका सीधा फायदा जनता को हो रहा था। भाजपा के आने के बाद विष्णु देव साय की सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। बघेल ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए महतारी वंदन योजना को आधा अधूरा बताया कहा अभी भी इस योजना का पूरा लाभ हमारी माता बहनों को नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही धान खरीदी और उठाओ को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहां डबल इंजन की सरकार अभी तक किसानों को धान खरीदी और बोनस का पैसा नहीं दे पाई है। इस दौरान भूपेश बघेल ने पंडरिया का जिक्र करते हुए कहा पंडरिया में कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर में छापा मार गया कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर में क्या मिलेगा कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर में झंडा और डंडा मिलेगा छापा मारना ही है तो भाजपा कार्यकर्ता के घर में छापा मारो वहां झंडा और डंडा के साथ खंभा भी मिलेगा। इसके साथ ही बघेल ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा बीजेपी गेम चेंजर नहीं नेम चेंजर है बीजेपी ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम चेंज कर पीएम श्री के नाम से कर दिया है डॉक्टर बघेल का नाम चेंज कर शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया जा रहा है शहीद वीर नारायण सिंह 1857 के दंगल में शहीद हुए थे अगर शहीद वीर नारायण सिंह के नाम से कुछ करना है तो बड़ी योजना की शुरुआत करे भाजपा वही बलौदा बाजार अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा ये घटना सरकार के निकम्मापन के कारण हुई है यह घटना विष्णु देव साय की सरकार के माथे का कलंक है।
भूपेश बघेल ने अपने भाषण के अंत में भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन के ऊपर प्रहार करते हुए कहा भाजपा प्रत्याशी सेट है हमें इस लड़ाई को धन बल से नहीं जन बल से जितना है। इसलिए आप लोग कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र जायसवाल समेत कांग्रेस के 21 पार्षद को अपना आशीर्वाद देकर विजई बनाएं।