गरियाबंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की खून से सनी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई। मृतक की पहचान जयलाल निषाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना का संबंध नशे में हुए विवाद से हो सकता है।फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।Spread the lovePost navigationदुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से किया गया दण्डित प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों के पालन पर शासन की सख्ती