कोंडागांव : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती के दो प्रेमियों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यह सनसनीखेज वारदात नगर पालिका चौक की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।चाकू से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौतमिली जानकारी के अनुसार, एक युवती को लेकर पुराने और नए प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।इसी दौरान पुराने आशिक ने चाकू से हमला कर दिया और युवती के नए प्रेमी को बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।आरोपी फरार, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिएवारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, चार दिन तक बारिश और अंधड़ का खतरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट