Category: देश

नई दिल्ली: नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रख्यात नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी आपराधिक मानहानि (डिफेमेशन) के एक मामले में कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई। क्या है मामला? यह मामला वर्ष 2001 का है, जब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मेधा पाटकर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। उस समय सक्सेना अहमदाबाद स्थित एनजीओ ‘नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज’ के प्रमुख थे। उनका आरोप था कि 25 नवंबर 2000 को मेधा पाटकर द्वारा जारी एक प्रेस नोट में उन्हें “कायर”, “देशविरोधी” और हवाला लेन-देन में शामिल” बताया गया था। साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशाल सिंह ने कहा कि पाटकर जानबूझकर अदालत में पेश नहीं हुईं और उन्होंने सजा से संबंधित आदेशों की अवहेलना की। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि चूंकि सजा पर कोई स्थगन आदेश (stay order) नहीं है, इसलिए आरोपी को बलपूर्वक कोर्ट में पेश कराने की आवश्यकता बन गई थी। इसी के आधार पर दिल्ली पुलिस आयुक्त के माध्यम से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और शुक्रवार सुबह मेधा पाटकर को गिरफ्तार किया गया। क्या थी सजा? पिछले वर्ष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मेधा पाटकर को 5 महीने की सजा 10 लाख का जुर्माना सुनाया था। पाटकर ने इसके खिलाफ अदालत में अपील की थी, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी और सजा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया था। इस मामले की अगली सुनवाई 3 मई को निर्धारित की गई है, जिसमें कोर्ट आगे की कार्रवाई तय करेगा।

नई दिल्ली: नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रख्यात नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी आपराधिक मानहानि (डिफेमेशन) के एक मामले…

पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त फैसले, भारत-पाक संबंधों में भारी बदलाव

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले में अब…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 की मौत, शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने दी भावुक विदाई; आतंकियों की पहचान उजागर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब तक 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई…

पहलगाम आतंकी हमला: सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किए संदिग्ध आतंकियों के स्केच, जांच में जुटी NIA

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। एजेंसियों ने हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के…

देश की पहली ATM वाली ट्रेन: अब ट्रेन में सफर करते हुए निकालिए कैश, मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

मुंबई/मनमाड। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब ट्रेन में सफर के दौरान कैश न होने की स्थिति में भी घबराने की जरूरत…

शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। मंगलवार को जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां…

नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल

नई दिल्ली| नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के…

PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, जल्द लाया जा सकता है भारत

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय चोकसी, जो गीतांजलि…

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र की सराहनीय पहल

बलौदा बाजार के कुकुरडीह स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र ने अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) प्रयासों के तहत शिक्षा क्षेत्र में योगदान देते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इकाई प्रमुख…

फर्जी रजिस्ट्री और ठगी के मामलों में बड़ा खुलासा, पटवारी निलंबित, ठग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में फर्जी रजिस्ट्री और बड़े पैमाने पर ठगी के मामले सामने आए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय रूप से जांच में जुटी…

You missed