नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। एजेंसियों ने हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनमें आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा के नाम सामने आए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार, हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद है।NIA की टीम मौके परनेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में 5 आतंकी शामिल थे, जिनमें 2 लोकल और 3 पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है।TRF ने ली जिम्मेदारीइस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। सोशल मीडिया पर 4 संदिग्ध आतंकियों की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने सिर्फ स्केच जारी किए हैं, जो चश्मदीदों की मदद से बनाए गए हैं।पाकिस्तान ने नकारा हाथवहीं, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने बयान जारी कर कहा कि “इस हमले में पाकिस्तान की कोई संलिप्तता नहीं है।”उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठकहमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल शामिल हुए हैं।हमले में 27 की मौत, 20+ घायलयह हमला मंगलवार दोपहर तब हुआ, जब बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। अब तक की जानकारी में 27 लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और UAE के एक-एक नागरिक तथा 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमलायह हमला 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी हमला माना जा रहा है। पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में 40 CRPF जवान शहीद हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।Spread the lovePost navigationदेश की पहली ATM वाली ट्रेन: अब ट्रेन में सफर करते हुए निकालिए कैश, मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 की मौत, शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने दी भावुक विदाई; आतंकियों की पहचान उजागर