चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब में इन नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं।सूत्रों के मुताबिक, ये मामले महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार से जुड़े हैं और एफआईआर पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की एक टीम उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गए।इससे पहले पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने छापा मारा था, जहां प्लांट और दस्तावेजों की गहन जांच की गई।गौरतलब है कि संदीप पाठक को AAP के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता था और पंजाब में पार्टी की सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। 24 अप्रैल को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। इनके अलावा हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, इन 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को मान्यता मिल गई है, जिसके बाद उच्च सदन में भाजपा सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।Spread the lovePost navigationAAP का बड़ा कदम: राज्यसभा में दलबदल पर कार्रवाई की तैयारी