बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ कर्मचारी अमित कोल की कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी पुल से नीचे जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमित कोल मूलतः मध्यप्रदेश के गौरीघाट निवासी थे और बेमेतरा में कार्यरत थे। आज सुबह करीब 8 बजे वे रायपुर से जबलपुर अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार संतुलन खो बैठी और शिवनाथ नदी में गिर गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अमित कोल की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed