रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 का भव्य आयोजन 6 से 15 जून तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

सीएससीएस ने सभी दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। साथ ही, एक नई योजना के तहत पहले बुकिंग कराने वाले 500 दर्शकों को प्रतिदिन निशुल्क वीआईपी टिकट दिए जाएंगे, जिनमें सर्वोत्तम सीटिंग, भोजन और विशेष सुविधाएं शामिल होंगी।

सीसीपीएल 2025 का उद्घाटन मैच 6 जून को रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच इसी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

टिकट बुकिंग प्रक्रिया:
टिकट बुकिंग 30 मई से शुरू होगी। दर्शकों को निशुल्क वीआईपी टिकट पाने के लिए ticketgenie मोबाइल ऐप पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और मैच की तिथि दर्ज कर टिकट बुक करनी होगी। प्रतिदिन पहले 500 दर्शक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। एक दर्शक अधिकतम 2 टिकट बुक कर सकता है। बुकिंग के बाद मिलने वाले क्यूआर कोड के जरिए ही स्टेडियम में प्रवेश संभव होगा।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed