रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. रमन सिंह का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. रमन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव भी उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationअवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार मिडिल ईस्ट तनाव का असर: घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा, डिलीवरी में 5–6 दिन की देरी