जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को समर्पित महोत्सव बस्तर पंडुम 2026 के भव्य शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर से प्रस्थान कर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 10:50 बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर पहुंचकर 10:55 बजे से 12:15 बजे तक बस्तर पंडुम 2026 के उद्घाटन समारोह में सहभागिता करेंगे। यह महोत्सव बस्तर अंचल की जनजातीय कला, लोकसंस्कृति, नृत्य, संगीत और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार का प्रमुख मंच माना जाता है।कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 01:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर विश्राम करेंगे।शाम के समय मुख्यमंत्री का रायपुर एयरपोर्ट एवं होटल मेफेयर, नवा रायपुर में भी अल्प प्रवास प्रस्तावित है, जहां उनके लिए कुछ समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात वे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं बस्तर पंडुम 2026 के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नागरिकों, कलाकारों एवं जनजातीय समुदायों में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। Spread the lovePost navigationमनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत रेरा नियमों के सख्त क्रियान्वयन की ओर छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम, 14 बैंक एम्पैनल