बलौदाबाजारभाटापारा | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री साय की घोषणा क़ो अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा पर वनांचल क्षेत्र में बसा विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में क्रेड़ा द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने क़ा काम पूरा किया गया है। अब बल्दाकछार के लोगों क़ो रात में भी दिन के उजाले का अहसास हो रहा है। गांव में ऐसी प्रकाश व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और शासन- प्रशासन क़ो धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार अंतर्गत 9 मई 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आकस्मिक निरीक्षण में विकासखंड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे।यहां ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अंधेरे की समस्या को लेकर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की सहमति पर गांव के गुड़ी चौक एवं कमारपारा में सोलर सयंत्रयुक्त हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है। अब गुड़ी चौक और कमारपारा क्षेत्र रात्रि में भी पूरी तरह रोशन हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा एवं आवागमन में सुविधा मिली है।

क्रेडा विभाग के इंजीनियर ने बताया कि हाई मास्ट लाइट की स्थापना हेतु स्थल चयन ग्राम सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। चयन के उपरांत गुड़ी चौक एवं कमारपारा में हाई मास्ट संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।

राज्य सरकार की सुशासन तिहार जैसी पहल यह सिद्ध करती हैं कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र की सजगता से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। ग्राम बल्दाकछार में अंधेरे से प्रकाश की ओर यह बदलाव, शासन की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed