रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं के अलावा एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

बाढ़, विदेश दौरे और नक्सल पर चर्चा संभव
मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही वे अपने हालिया विदेश दौरे की जानकारी साझा करेंगे और नक्सलवाद की चुनौतियों पर भी बात होगी।

किसानों के लिए बढ़ा यूरिया आबंटन
किसानों को खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर सीएम साय ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ के लिए 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन किया गया है। पिछली बार यह आंकड़ा 50 हजार मीट्रिक टन था, जिसे अब और बढ़ाया गया है।

टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा कांग्रेस की हार को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और इसकी चिंता उन्हें ही करनी चाहिए।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।